आज युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान पर नरेंद्र मोदी के फोटो पर कालिख पोत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकत्ताओं द्वारा कहा गया कि भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक चल रहा है।
मोदी सरकार आये दिन पेट्रोल डीजल के दाम बड़ा रही है जो आम जनता के साथ धोखा है। आम आदमी की जेब लूटी जा रहीं हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद भी आज भारत में तेल की कीमतें आसमान छू रही है। जल्द से जल्द मोदी सरकार को पेट्रोल डीजल के दाम कम करने पढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में भाजपा को महंगाई डायन लगती थी, आज भाजपा के लोगों को बढ़ती महंगाई विकास नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं किए गए तो पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन चलाया जाएगा इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र प्रदेश की भाजपा सरकार की हुई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी, प्रदेश संयोजक युवा कांग्रेस राहुल प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता अमनदीप सिंह बत्रा, जिला महासचिव शिवम ध्यानी, जिला महासचिव पुनीत सिंह, जिला महासचिव रितेश पांडे, जिला सचिव राहुल कुमार, जिला संयोजक जॉय बर्दवान, सूरत गुसाई, घनसाली सोशल मीडिया अध्यक्ष सौरव नौटियाल आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.