प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी चमके बुमराह, टीम इंडिया को 86 रनों की बढ़त

जसप्रीत बुमराह ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे दिन-रात के तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए मुश्किल समय में 55 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद बुमरा ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाते हुए अपने साथियों के साथ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 108 रनों पर समेट दी। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 194 रन बनाए थे। बुमराह ने 57 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाते हुए मोहम्मद सिराज (22) के साथ अहम साझेदारी की। भारत के लिए पृथ्वी शॉ ने 29 गेंदों पर 40 और शुभमन गिल ने 58 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली।

मयंक अग्रवाल 2, हनुमा विहारी 15, पहले अभ्यास मैच में शानदार शतक लगाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे चार, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 5 और रिद्धिमान साहा बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। आस्ट्रेलिया-ए की ओर से टेस्ट टीम में जगह पा चुके शॉन एबॉट और जैक विल्डरमुथ ने तीन-तीन विकेट लिए।

इसके बाद जब भारतीय गेंदबाजों की बारी आई तो उन्होंने आस्ट्रेलिया-ए की पहली पारी 108 रनों पर समेटकर 86 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की ओर से मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि बुमराह को दो तथा मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से मार्कस हैरिस ने 26 और कप्तान एलेक्स कैरी ने 32 रन बनाए। चोटिल डेविड वार्नर के स्थान पर टेस्ट टीम में शामिल किए गए जोए बर्न्‍स के लिए यह मैच निराशाजनक साबित हुआ। बर्न्‍स लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए। अपनी बीती नौ पारियों में बर्न्‍स 30 रनों का निजी योग भी नहीं पार कर सके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.