न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच सोमवार को खेला जाने वाला तीसरा टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया।
मैच के रद्द होने के साथ ही न्यजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बे ओवल मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में सिर्फ 2.2 ओवरों का खेल ही हो सका, जिसमें वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 25 रन बनाए। यहां बारिश आई गई और फिर खिलाड़ी मैदान पर उतर नहीं सके। इसके बाद मैच को रद्द करने की घोषणा कर दी गई।
पहली बार न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लॉकी फग्र्यूसन ने दूसरे ओवर में ब्रेंडन किंग को 11 के निजी स्कोर पर आउट कर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई।
आंद्रे फ्लैचर और काइल मायेर्स क्रमश: चार और पांच रन बनाकर नाबाद रहे। तभी बारिश आ गई और मैच को रोकना पड़ा है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने दोनों टी-20 मैच जीत अपने नाम कर ली थी। अब ये दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी। पहला टेस्ट मैच गुरुवार से सेडन पार्क में शुरू हो रहा है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.