ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह भारत के साथ 26 दिसंबर से मेलबर्न में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिट हो जाएंगे।
स्मिथ फिलहाल पीठ के दर्द से परेशान हैं और उनके अनुसार, एक समय उन्हें ऐसा लग रहा था कि वो एडिलेड में आयोजित पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे। स्मिथ ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं सही अर्थो में इस स्थिति में ज्यादा दिन नहीं रह सकता। मैं जब खड़ा होता हूं और मूवमेंट कर रहा होता हूं तो दर्द नहीं होता, लेकिन जब बैठता हूं तो दर्द महसूस होता है। मुझे यकीन है कि मैं दूसरे टेस्ट के लिए फिट हो जाउंगा।”
मेलबर्न में स्मिथ का औसत शानदार रहा है। यहां इन्होंने 63 के औसत से रन बनाए हैं। इसी कारण स्मिथ हर हाल में मेलबर्न टेस्ट में खेलना चाहते हैं और इसके लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसम्बर से खेला जाएगा। एडिलेड में खेला गया दिन-रात का टेस्ट भारत हार चुका है और अभी सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.