टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा, 1-0 से सीरीज में बनाई बढ़त, इस खिलाड़ी ने किया कमाल

बे ओवल में खेले जा रहे यहां दो टेस्ट मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन बांग्लादेश टीम ने आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है।

सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। कीवी टीम ने दूसरी पारी में 73.4 ओवर में कुल 169 रन बनाकर दस विकेट खो दिए और बांग्लादेश को 40 रन के जीत का लक्ष्य दिया। वहीं, बांग्लादेश टीम के गेंदबाज एबादत हुसैन ने बल्लेबाजों को परेशान करते हुए 21 ओवर में 46 रन देकर छह विकेट झटके।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 16.5 ओवर में दो विकेट खोकर 42 रन बना लिए और मैच को आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। टेस्ट के चौथे दिन टीम न्यूजीलैंड ने 63 ओवर में पांच विकेट खोकर 147 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश टीम के गेंदबाज एबादत हुसैन ने 17 ओवर में 39 रन देकर चार विकेट लिए। बल्लेबाज विल यंग ने पारी में अर्धशतक लगाते हुए 172 गेंदों में 69 रन बनाए। यंग गेंदबाज हुसैन के ओवर में क्लीन बोल्ड हो गए। सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम 14 रन बनाकर तस्किन अहमद की गेंद पर आउट हो गए। कॉनवे ने पहली पारी में शानदार शतक लगाते हुए 122 रन बनाए थे। वहीं, उन्होंने दूसरी पारी में 13 रन बनाए और हुसैन के ओवर में कैच थमा बैठे। हेनरी निकोलस और टॉम ब्लनडल ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और शून्य रन पर हुसैन के ओवर में आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। वहीं, रॉस टेलर (37) और रचिंद्र रविंद्र (6) रन पर क्रीज पर बने हुए थे।

लेकिन, पांचवे दिन के मैच में रॉस टेलर 40 रन बनाकर हुसैन की गेंद पर आउट हो गए। रचिंद्र रविंद्र 16 पर अहमद के ओवर में आउट हुए। वहीं, जैमिनशन और साउदी शून्य पर आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। आखिरी बल्लेबाज बोल्ट 16 रन बनाकर हसन के ओवर में आउट हो गए।

वहीं, तीसरे दिन के मैच समाप्त होने तक बांग्लादेश की टीम छह विकेट खोकर 401 रन पर थी। चौथे दिन पारी में टीम ने 57 रन और जोड़े जिसमें टीम ने अपनी पहली पारी में दस विकेट खोकर 458 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने पारी की शानदार शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज शहदमान इसलाम (22), दूसरे नंबर के बल्लेबाज जॉय ने 228 गेंदों में 78 रन ठोके। शांटो ने 109 गेंदों में 64 रन बनाए, मोमिनुल (88), लिटन दास (86), यासिर अली ने 26 और महेदी हसन ने 99 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेली। सभी टीम के बल्लबाजों के प्रदर्शन से टीम ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में दस विकेट खोकर 328 रन बनाए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

14 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.