फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन जारी है। मंगलवार को अल्मोड़ा जिले के बेस अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में 102 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।
आपको बता दें, बेस अस्पताल में पहला टीका पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने लगवाया। एक खबर की माने तो बेस और हवालबाग में 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया था। सभी कर्मियों के मोबाइल में टीकाकरण से एक दिन पूर्व मैसेज आया था। बेस अस्पताल में 100 में से 60 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।
वहीं हवालबाग में 100 में से 42 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। सुबह टीका लगवाने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रतीक्षा कक्ष में पंजीकरण करवाने के बाद उन्हें टीकाकरण केंद्र में प्रवेश दिया गया। टीका लगने के बाद 30 मिनट निगरानी में रखा गया, जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौट गए।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.