ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय 21 साल के युवक की मौत हो गई है। गंगा नदी में शव की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि हरियाणा के खड़खड़ी थाना क्षेत्र के बिलासपुर से 6 युवक ऋषिकेश घूमने आए थे। इसी दौरान लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में सभी नहाने लगे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में सभी बह गए। जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की मदद से पांच युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक युवक डूब गया। मृतक की पहचान 21 साल के कपिल के रूप में हुई है।
कपिल हरियाणा के खड़खड़ी थाना क्षेत्र के बिलासपुर का रहने वाला था। पुलिस और जल पुलिस द्वारा शव को खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, युवक के डूबने की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। लक्ष्मण झूला थानाध्यक्ष के मुताबिक, शव को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.