बागेश्वर: नाबालिग से दुराचार के दोषी को 11 साल की कठोर करावास, कोर्ट ने 35 हजार का जुर्माना भी लगाया

बागेश्वर की विशेष न्यायालय ने नाबालिक से दुराचार के दोषी 11 साल की कठोर करावास और 35 हजार रुपये का जुर्माना लगया है।

बताया जा रहा है कि इस मामले का सह आरोपित फिलहाल में फरार है और उसके घर की नीलामी भी हो गई है। सरकार से दो लाख रुपये की धनराशि पीड़िता को देने के आदेश भी कोर्ट ने पारित किए। ये मामला अप्रैल 2020 का है। आरोप है कि कांडा थाने के चौकी कमेड़ीदेवी में 24 अप्रैल 2020 को रिंकू उर्फ राधे निवासी नेपाल, जो भैसूड़ी में जेसीबी से रोड कटान कर रहा था। गांव के राजेंद्र सिंह के मकान में किराये पर रहता था। 16 साल पीड़िता को बहला फुलसाकर अपने साथ ले गया। 27 अप्रैल को जल्थाकोट में चमड़थल के समीप उसे पीड़िता के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपित रिंकु उर्फ राधे को विशेष न्यायाधीश के सम्मुख धारा 363, 366 क, 376, 120 आइपीसी व पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, विशेष अदालत में 10 ग्वाह पेश किए गए। अभियुक्त का डीएनए भी मैच हो गया। विशेष सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी द्वारा दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अभियुक्त को धारा 363 में पांच वर्ष का कठोर कारवास, पांच हजार रुपये का अर्थदंड, 366 ए में सात वर्ष का करावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड नहीं देने पर अभियुक्त को एक-एक हीने का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा। धारा 120 बी में पांच साल का कठोर करावास और पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। जुर्माना नहीं देने पर एक महीने का अतिरिक्त करावास भोगना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.