चमोली के घाट ब्लॉक के रामणी गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए गए कामों में भारी वित्तीय अनियमितताएं सामने आए आई हैं।
इस मामले में डीएम चमोली स्वाति एस भदौरिया ने सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार और ग्राम प्रधान सुलोचना देवी के खिलाफ 3 दिन के भीतर सरकारी धन के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
खबरों के अनुसार, रामणी गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता बलवंत सिंह ने ग्राम पंचायत रामणी में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के संबंध में एक शिकायत पत्र डीएम को दिया था। मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीएम को तत्काल जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। एसडीएम चमोली के माध्यम से नायब तहसीलदार घाट से मामले की जांच कराई गई। जांच में वित्तीय अनियमितताएं की बात सामने आई है। यह मामला परियोजना प्रबंधक स्वजल चमोली गोपेश्वर द्वारा ग्राम सभा रामणी के 138 लाभार्थियों को राशि वितरित करने से जुड़ा है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.