चंपावत: आचार संहिता उल्लंघन मामले में ईओ और तत्कालीन SDM की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हो सकती है कार्रवाई

चंपावत में नगर पालिका चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अधिशासी अधिकारी के साथ तत्कालीन एसडीएम की मुश्किलें बढ़ सकती है।

दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। जांच रिपोर्ट में एसडीएम को भी दोषी बताया गया है। जिस समय आचार संहिता का उल्लंघन हुआ उस के दौरान तत्कालीन एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को नगरपालिका की प्रशासक थीं। प्रशासक होने की वजह से निविदा आमंत्रण से लेकर हर दस्तावेज में उनके दस्तखत थे। चंपावत के डीएम की रिपोर्ट में प्रशासक को दोषी बताया गया है। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार पर प्रतिकूल प्रविष्टि की सिफारिश की गई है।

ये है पूरा मामला:

वर्ष 2018 में 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच नगर निकाय के चुनाव को लेकर नगरीय क्षेत्रों में आचार संहिता लागू थी। आचार संहिता से पहले पालिका के पास विकास कार्यों के लिए 3.66 करोड़ रुपये का बजट था। इसमें से ज्यादातर इस्तेमाल इसी दौरान हुआ। इसके बाद तत्कालीन डीएम रणवीर सिंह चौहान ने मई 2019 में जांच के लिए एडीएम, मुख्य कोषाधिकारी और राजकीय निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की एक जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी ने दस्तावेजों के अलावा निर्माण कार्यों की भी जांच की थी। जांच में कई अनियमितताएं पाई गई थीं। इसमें जीएसटी की दरों में सामान खरीदना वित्तीय नुकसान पहुंचाना जैसे भ्रष्टाचार किए गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.