चंपावत पुलिस ने धारदार हथियार से महिला और उसके पति पर हमला करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, वादी रेणुका बोहरा निवासी जूप वार्ड द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके पति हेमराज बोहरा और उनके ऊपर एक ही परिवार के तीन लोगों, नीरज बोहरा, हरेन्द्र बोहरा और हेमंती बोहरा ने जान से मारने के इरादे से कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके अलावा आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज भी की।
इसके बाद पुलिस ने कोतवाली में धारा 323, 324, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की। महिला उपनिरीक्षक हिमानी गहतोड़ी ने बताया कि एक आरोपी नीरज बोहरा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है। आरोपी के पास से धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। घायल हेमराज बोहरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.