फोटो: सोशल मीडिया
पिथौरागढ़ में आदमखोर गुलदार के हमले में घायल हुए बच्चे की मौत हो गई है। जिस बच्चे की मौत हुई है वो नेपाली मूल का था।
जानकारी के मुताबिक मृतक देवराद पर 17 तारीख को हमला हुआ था। हमले के बाद देवराज को ग्रामीणों की मदद से बरेली इलाज के लिए भेजा था। लेकिन आर्थिक हालत खराब होने के कारण फिर उसका पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में ही इलाज चल रहा था।
उधर, वन विभाग की तरफ से कोई मदद ना मिलने पर लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला। आपको बता दें, आदमखोर गुलदार ने नेपाली मूल के आठ वर्षीय देवराज पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद आज बच्चे की मौत हो गई।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर बच्चे का उचित इलाज किया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.