कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों का गुस्सा उत्तराखंड में भी देखने को मिला है।
उधम सिंह नगर के काशीपुर में दिल्ली किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए किसान बाजपुर से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए, जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों और किसानों में तीखी नोकझोंक हुई। इसके साथ ही आक्रोशित किसानों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस किसानों को रोकने में नाकाम रही और किसान पुलिसकर्मियों को धता बताते हुए बाजपुर की तरफ कूच कर गए।
गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में काशीपुर और आसपास के किसानों ने आज दिल्ली जाने का ऐलान किया गया था, जिसके लिए काशीपुर और आसपास के क्षेत्र के किसानों को बाजपुर चौराहे पर एकत्र होना था
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.