देहरादून के केंद्रीय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक परिषद के भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2020 के परिचयात्मक सम्मेलन का वर्चुअल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमालयन पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन के अध्यक्ष पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने प्रधानमंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता गांवों में पहले से पाई जाती है क्योंकि वो पहले से ही आत्मनिर्भर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गांव में कृषि इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जिसके वो स्वयं उत्पादक भी थे और बीज रखने या देने वाले भी परंतु, अब जरिया बदल गए हैं। उन्होंने ये उम्मीद जताते हुए कहा कि भावी भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में इन बिंदुओं पर चर्चाएं आयोजित होंगी और खाद्यान्न, जल और बेहतर पर्यावरण पर ध्यान दिया जाएगा।
जोशी ने कहा कि इसके साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सहायता से हरित पर्यावरण के विकास पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पूर्णबंदी की वजह से हमारी अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है, लेकिन दूसरी ओर हम स्वच्छ गगन, स्वच्छ जल और बेहतर पर्यावरण भी देख पा रहे हैं।
वहीं, कार्यक्रम समारोह समिति अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय ने कहा कि वर्तमान वैश्विक महामारी के कारण और संबंधी आदेशों का पालन करते हुए भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2020 की आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष यह कार्यक्रम वर्चुअल आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के विज्ञान महोत्सव का विषय आप निर्धारित कथा विश्व कल्याण के लिए विज्ञान है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.