फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना काल में भी अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी देहरादून से है।
जहां थाना पटेल नगर के अंतर्गत आने वाले ब्लेसिंग फॉर्म के पास सर्राफा व्यापारी पर बदमाशों ने फायरिंग की और ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया।
जानकारी के मुताबिक, चंद्रबनी इलाके में रहने वाला सर्राफा व्यापारी की सोपिकुल जीएमएस रोड पर दुकान है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को जब सुनार अपनी दुकान बंद कर इंदिरेश हॉस्पिटल के पीछे ब्लेसिंग फार्म की तरफ से घर जा रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक के बल पर सर्राफा व्यापारी को रोका और उनका बैग छीनने की कोशिश की।
कुछ देर छीनाझपटी हुई उसके बाद बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को गोली मार ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। राजधानी में गोलीबारी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सर्राफा व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
सूचना के बाद देहरादून डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने घटनास्थल का दौरा किया और जल्द अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिये। आपको बता दें, हाल में देहरादून डीआईजी अरुण मोहन जोशी द्वारा एक गाइडलाइन जारी की गई थी। जिसमें कहा गया था कि कोई भी व्यक्ति एक लाख रुपए से अधिक की नगदी या कोई कीमती सामान लेकर कहीं जाता है, तो उसे पुलिस को जानकारी देनी होती है।
लेकिन सर्राफा व्यापारी ने ऐसा नहीं किया। अगर डीआईजी के बाद या गाइडलाइन को गंभीरता से लिया जाता तो शायद ये वारदात नहीं होती।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.