रामनगर के 45 भूमिहीन परिवारों के लिए खुशखबरी! पीएम आवास योजना के तहत मिलेगा मकान

नैनीताल के रामनगर के 45 भूमिहीन परिवारों के लिए अच्छी खबर है। इन्हें पीएम आवास योजना के तहत मकान मिलेगा।

कोटाबाग ब्लॉक के पत्तापानी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत 45 गरीबों को ये मकान दिए जाएंगे। कोटा ब्लॉक में ऐसे 45 लोगों को चिन्हित किया गया है जो गरीब और भूमिहीन हैं। मकान बाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा भूमि मुहैया कराई गई है।

जिन गरीबों को मकान दिया जाएगा उनके लिए अच्छी बात ये है कि योजना के तहत परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम संगठन का कमरा, साथ ही सभी परिवार को बिजली, पानी के कनेक्शन भी दिए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी हरिशंकर पांडे ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत ग्राम पत्तापानी में 45 मकान जो भूमिहीन थे, उनके लिए बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भूमि राजस्व परिषद द्वारा आवंटित की गई। कुल 47 मकान बनाए जा रहे हैं। 47 में से एक मकान आंगनबाड़ी केंद्र के लिए रहेगा और 1 ग्राम संगठन का मकान होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

7 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.