हरिद्वार कुंभ में पख्ता सुरक्षा इंतजाम करने में प्रशासन जुटा हुआ है। कुंभ पुलिस इस बार हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी।
कुंभ के दौरान आसमान से लेकर जमीन तक कुंभ पुलिस मेला क्षेत्र में घूम रहे असामाजिक तत्वों पर नजर रख सकेगी। कुंभ मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे के अपग्रेड के साथ-साथ नए कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। 1200 करीब प्राइवेट सीसीटीवी कैमरों को चयनित किया जा रहा है। ताकि, आवश्यकता पड़ने पर सभी का उपयोग किया जा सके।
आईजी कुंभ संजय गुंज्याल का कहना है कि कुंभ मेले के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय जनता की सुरक्षा और सर्विलांस के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे काफी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ पुलिस ने कुंभ मेला क्षेत्र में लगे पुराने कैमरों के साथ करीब 1200 प्राइवेट सीसीटीवी कैमरों को चयनित कर रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर सभी का इस्तेमाल किया जा सके।
कुंभ मेले के दौरान आने वाली समस्याओं के निदान के लिए कुंभ पुलिस द्वारा अभी से अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। कुंभ मेले में सुरक्षा के लिहाज से कुंभ पुलिस नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से भी गुरेज नहीं कर रही है। यही वजह है कि कुंभ पुलिस द्वारा मेले से पहले ही सीसीटीवी कैमरों को अपडेट किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.