बाबा बदरीनाथ के अब तक 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 19 नवंबर को बंद होंगे कपाट

बाबा बदरीनाथ के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस सीजन में यात्रियों की संख्या 1,05887 के पार हो गई है।

सोमवार शाम 5 बजे तक 1,977 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। बदरीनाथ की चोटियों में बर्फबारी होने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। कोरोना काल के बीच 15 जून को भगवान बदरीनाथ के कपाट खुले थे। उस समय धाम में पुजारियों और नित्य पूजा करने के अलावा किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी। 1 जुलाई से बदरीनाथ धाम में रहने वाले स्थानीय लोगों को भगवान के दर्शन की इजाजत मिली थी।

25 जुलाई से शर्तों के साथ आम लोगों के लिए बदरीनाथ का कपाट खोल दिया गए थे। बावजूद इसके भी बदरीनाथ धाम में बहुत सीमित संख्या में यात्री पहुंच रहे थे। पिछले कुछ दिनों से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। अब हर दिन हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। बदरीनाथ के कपाट के 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। संभावना है कि तब तक श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी बढ़ जाएगी। डीएम चमोली स्वाति एस भदौरिया के मुताबिक, अब तक धाम की यात्रा में 1 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 hour ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.