उत्तराखंड में नहीं थम रहा तीन तलाक का मामला, काशीपुर में दहेज लोभी ने पत्नी को दिया तलाक, 4 के खिलाफ केस दर्ज

उधम सिंह नगर के काशीपुर में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। पति और अन्य ससुरालियों ने विवाहिता के साथ दहेज कम लाने के लिए मारपीट भी की।

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें, शिकायत करने वाली महिला मोहल्ला थाना निवासी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे मारने की भी धमकी दी गई। ये बात उसने अपने मायके वालों को भी कई बार बताई है। पीड़िता की मां उसे पहने कपड़ों मे घर ले आये, लेकिन बेटी का घर बिगड़ने के डर से कोई कार्रवाई नहीं की। 7 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे पीड़िता का पति घर आया और बुरी तरह पीटकर चला गया। 9 जनवरी 2021 को पति अपने मामा नौशाद के साथ आया और उसे तीन तलाक बोल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

12 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.