फोटो: सोशल मीडिया
पिथौरागढ़ में भारी सुरक्षा के बीच कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंची है।
आपको बता दें, पहले चरण में 4150 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 2304 कर्मियों के लिए वैक्सीन भेजी गई है। शनिवार को जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में टीकाकरण का शुभारंभ होगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि पिथौरागढ़ से सुरक्षा कर्मियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को वैक्सीन लेने के लिए अल्मोड़ा रवाना किया गया। सायं करीब चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच टीम वैक्सीन लेकर पिथौरागढ़ पहुंची। इसके बाद वैक्सीन को जिला चिकित्सालय के कोल्डचेन प्वाइंट में रखा गया।
आपको बता दें, जिले में सोमवार, मंगलवार, गुरु वार व शुक्रवार को सप्ताह में चार दिन जिले के समस्त 26 टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.