पिथौरागढ़: दो चरस तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो से ज्यादा चरस बरामद

पिथौरागढ़ में पुलिस ने 2.631 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

एसपी सुखबीर सिंह के मुताबिक, बेरीनाग पुलिस चैकोड़ी-कोटमन्या के बीच तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा गया। इसी दौरान पुलिस ने कोटमन्या की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को रोका।

इसमें दो लोग पुष्कर सिंह पुत्र गोपाल सिंह एवं पुष्कर सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी बाछम, खाती थाना कपकोट जिला बागेश्वर सवार थे। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो इनके पास 2.631 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और बेरीनाग थाना में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास को भी खंगला रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि तस्कर चरस को कहां से लेकर आये हैं और कहां ले जा रहे थे। एसपी ने तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

7 days ago

This website uses cookies.