पिथौरागढ़ के बेरीनाग में कई ऐसा गांव आज भी हैं, जिन्हें सड़क का इंतजार है। लोग सड़क की आस लगाए बैठे हैं।
आपको जानकर ये हैरानी होगी की जहां आम जनता सड़क के इंतजार में है। वहीं, दूसरी तरफ सिर्फ एक व्यक्ति के लिए मंडी परिषद लाखों रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवा रहा करावा रहा है। इस सड़क का फायदा आम जनता को नहीं बल्कि सिर्फ एक अधिकारी को होगा।
चौकोड़ी इलाके में मंडी परिषद दो सड़कों का निर्माण करा रहा है। इसका लाभ सिफ एक अधिकारी को फायदा पहुंचेगा। आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए वन पंचायत की भूमि पर भारी भरकम मशीनें चलाकर सड़क काट दी गई है। जबकि, दूसरी सड़क वन पंचायत में होने की वजह से कई सालों से लंबित पड़ी हैं।
आरोप ये भी है कि चौकोड़ी क्षेत्र में मंडी परिषद की तरफ से जो सड़क बनाई जा रही है, उसमें कई लोगों की नाप जमीन भी काट दी गई है। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने कहा कि इलाके के जो गांव सड़क से महरूम हैं, उन गांवों को सड़क से जोड़ना चाहिए था, लेकिन यहां गांवों के बजाए व्यक्ति विशेष के लिए सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मामले में जांच की मांग की गई है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.