रुद्रप्रयाग: बच्छणस्यूं पट्टी की 11 ग्राम पंचायतों के लिए खुशखबरी! जल जीवन मिशन के तहत मिलेगा पानी

रुद्रप्रयाग जिले के बच्छणस्यूं पट्टी की 11 ग्राम पंचायतों के लिए अच्छी खबर है। यहां के 67 गांवों के लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

सबकुछ ठीक रहा तो योजना जल जीवन मिशन के तहत खेड़ाखाल ग्राम समूह पंपिंग योजना का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण की सर्वे पूरी होने के बाद जल निगम विभाग ने केदंर सरकार को इसकी डीपीआर भेज दी है।

विकासखंड अगस्त्यमुनि के तहत बच्छणस्यूं पट्टी के लोग पानी के लिए साल भर तक परेशान रहते हैं। उन्हें पानी को लेकर भटकना पड़ता है। सालों से यहां के लोग प्राकृतिक स्त्रोतों पर निर्भर हैं। सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीणों को गर्मियों के समय होती है, जब स्त्रोत पर पानी की बूंद-बूंद टपकती है और उन्हें रात भर जागकर पानी का इंतजाम करना पड़ता है।

ऐसे में यहां के लोगों को पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत भारत सरकार और उत्तराखंड शासन को प्राकलन भेजा है। खेड़ाखाल ग्राम समूह पंपिंग योजना के तहत विभाग ने अलकनंदा नदी से सिरोबगड़ होकर खेड़ाखाल-नवासू-बंगोली की अकलगढ़ धार और हरियाली देवी की चोटियों पर टैंक निर्माण का सर्वे किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.