टिहरी गढ़वाल के चंबा में ऑल वेदर रोड निर्माण में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही की वजह से एक युवक मौत हो गई है।
युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। मंज्यूड़ गांव के पास ऑल वेदर रोड पैदल रास्ते के क्षतिग्रस्त होने से युवक गिर गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने ऑल वेदर निर्माणदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों ने निर्माणदायी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
युवक ग्राम पंचायत मंज्यूड़ के आदर्श होटल में शादी कार्यक्रम में आया था। सुरक्षा व्यवस्था ना होने के की वजह से वो पैदल रास्ते पर गिर गया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्राम मंज्यूड़ के पूर्व प्रधान महावीर नेगी ने कहा कि संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह घटना टनल के पास हुई है। कार्यदायी संस्था पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।
वहीं, उप जिला अधिकारी पिंचाराम चौहान ने कहा कि युवक ऊंचाई से गिरा है, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी बीआरओ और कार्यदायी संस्था की है। उनके खिलाफ जो भी रिपोर्ट दर्ज होगी उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.