टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार ब्लॉक की साधन सहकारी समिति बड़कोट के टिपरी बचत केंद्र में करीब 50 लाख रुपये के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।
गबन के आरोप में समिति की सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में बचत केंद्र का एक कर्मचारी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
करीब एक साल पहले साधन सहकारी समिति बड़कोट के बचत केंद्र टिपरी में स्थानीय काश्तकारों के लगभग 50 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया था। काश्तकारों की शिकायत पर डीएम ने वी षणमुगम ने जांच के आदेश दिए थे। विभागीय जांच में भी काश्तकारों के करीब 50 लाख रुपये गबन की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सहायक निबंधक सहकारिता ने समिति की सचिव अनीता भट्ट और बचत केंद्र के कर्मचारी सुनील भट्ट के खिलाफ थाना नई टिहरी में गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर चांज अधिकारी इंस्पेक्टर केके टम्टा ने 9 नवंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जांच में समिति की सचिव भी गबन के आरोप में दोषी पाई गई है। इसके बाद आरोपी सचिव अनीता भट्ट को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.