टिहरी: SDM के आदेश के बाद भी निरीक्षण स्थल पर नहीं पहुंचे PWD अधिकारी, भड़कीं तहसीलदार

धनौल्टी में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों का उदासीन रवैया से लोगों में गुस्सा है।

समस्याओं के निपटारे को लेकर थत्यूड़ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। तहसील दिवस के मौके पर ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम धनौल्टी के द्वारा लोनिवि थत्यूड़ को 12 दिसंबर को स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। जब वहां पर तहसीलदार पहुंचीं तो लोनिवि का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था।

ग्रामीणों ने 8 दिसंबर को धनौल्टी में आयोजित तहसील दिवस पर शिकायत की, जहां एसडीएम रविन्द्र जुवांठा ने लोनिवि अधिकारियों को 12 दिसंबर के दिन मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए। बावजूद इसके जब तहसीलदार शिप्रा वर्मा मोटरमार्ग के स्थलीय निरीक्षण पर पहुंचीं तो लोनिवि थत्यूड़ का कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिला।

तहसीलदार ने जेई और एई से फोन पर संपर्क कर मौके पर ना आने का कारण पूछा तो उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नही मिला। तहसीलदार ने बताया कि मोटरमार्ग के निर्माण कार्य मे विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। कई जगह मार्ग पर मलबा पड़ा है। मोटरमार्ग का समरेखण सहती तरीके से नहीं किया गया है। डंपिंग जोन भी नियमानुसार नहीं बनाए गए हैं, जिसमे विभागीय लापरवाही सामने आ रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.