रुद्रप्रयाग जिले में चोरों का आतंक देखने को मिला है। बीती रात जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव जवाड़ी भरदार के दो घरों में चोरों ने सेंध लगाकर हाथ साफ कर लिया है।
चोर इन दोनों घरों से नगदी के साथ कीमती सामान ले उड़े। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला जिला मुख्यालय से सटे जवाड़ी गांव का है। जहां देवी प्रसाद नौटियाल के घर में चोरों ने पांच कमरों के ताले तोड़कर नगदी, एलईडी टीवी समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ किया।
देवी प्रसाद का घर का नया घर बना है, जो गांव से थोड़ी दूर है। घटना के समय उनका परिवार गांव के पुराने घर में था। चोरी की जानकारी तब लगी जब परिजन सुबह घर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.