हल्द्वानी: ट्रेन से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम!

हल्द्वानी के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। ये हादसा यूपी के बुलंदशहर में हुआ है।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया है। बुलंदशहर के स्टेशन के पिलर नंबर 3 /7-8 के सिविल लाइन क्षेत्र भूंड के पास रेल ट्रैक पर दोनों के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी और बुलंदशहर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त की। दोनों युवक की शिनाख्त उत्तराखंड के लालकुआं निवासी 35 साल के अबरार खान पुत्र छोटे खान जबकि, दूसरे युवक कि शिनाख्त 29 वर्षीय संजय नगर लालकुआं निवासी वाहिद खान पुत्र रियासत खान के रूप में हुई है।

बुलंदशहर देहात पुलिस ने इसकी सूचना लाल कुआं कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद परिवार वाले बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए। दोनों युवकों की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसर गया है। दोनों युवकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इस संबंध में पुलिस जांच कर रह है। दोनों युवकों के पास से कोई ट्रेन का टिकट बरामद नहीं हुआ है। घर वालों के मुताबिक, दोनों युवक तीन दिन पहले ही लालकुआं से काम की तलाश में बुलंदशहर गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

7 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.