बागेश्वर जिले में शुक्रवार देर रात एक जेसीबी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से जेसीबी आपरेटर सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, इस हादेस में नेपाली मूल के दो मजदूरों सहित तीन अन्य घायल हो गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के मुताबिक, नायब तहसीलदार से मिली सूचना के अनुसार, धरमघर-चुचेर-गाजखेत मोटर मार्ग में चुचेर गांव के निकट एक जेसीबी वाहन के सड़क से नीचे उतर जाने से वाहन आपरेटर विमलेख और एक अन्य व्यक्ति कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद जैसे ही प्रशासन-पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम को मिली वो मौके पर पहुंचे और सेक्यू ऑपरेशन शुरू किया। आपदा प्रबंधन की टीम ने घायलों को दुर्घटनास्थल से निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती करा। फिलहाल घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, उनके परिजनों के हादसे की जानकारी दे दी गई है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.