बागेश्वर में अैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, SOG-पुलिस की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

बागेश्वर में एसओजी और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अवैध शराब को दिल्ली से खरीद कर ला रहे थे। इनमें एक तस्कर दिल्ली का है। बागेश्वर एसओजी के प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी। मुखबिर ने बताया कि आरोपी शराब को दिल्ली से सस्ते दामों पर खरीद कर कौसानी के रास्ते गढ़वाल में बेचने के लिये ले जा रहे हैं।

सूचना के बाद पुलिस ने तस्करों के खिलाफ पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। कौसानी बैरियर के पास दिल्ली नंबर की बैगनार कार को रोका गया और उसकी जांच की गयी तो कार से हरियाणा मार्का की 228 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। कार सवार शिव कुमार पुत्र सीताराम निवासी बिष्णु गार्डन तिलकनगर, ख्याला नई दिल्ली और अशोक जोशी पुत्र किशोर चंद्र जोशी बद्रीपुरा, मुखानी हल्द्वानी से पूछताछ की गई तो वो अधिकृत दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

पुलिस ने दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों शराब को दिल्ली से सस्ते दामों में खरीदकर मुनाफा कमाने के लिए सीमांत गढ़वाल में बेचने के लिए ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ कौसानी थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक का कार्रवाई की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

2 weeks ago

This website uses cookies.