18 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के दो सौदागर, दिल्ली से स्मैक बेचने पिथौरागढ़ आए थे युवक

पिथौरागढ़ में स्मैक का धंधा जोरों पर है। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में 18 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।

इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों युवक स्मैक बेचने दिल्ली से पिथौरागढ़ आकर एक होटल में ठहरे थे। उनके पास से इलेक्ट्रानिक तराजू और फाइल पेपर भी बरामद हुआ है।

बता दें, इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार की अगुवाई में एसओजी प्रभारी सुरेश कंबोज की टीम ने मुखबिर से मिली जानकारी पर दो युवकों को 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा नगर के एक होटल के कमरे में ठहरे 21 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी मकान नंबर 39, गली न. 4 गोविंद विहार करावल नगर उत्तर पूर्वी दिल्ली मूल निवासी ग्राम भाटी गांव पोस्ट बोयल गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ और 19 वर्षीय सागर चावला पुत्र नंद किशोर निवासी वी 702 बुद्ध नगर इंद्रपुरी मध्य दिल्ली को 18 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। दोनों युवकों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.