उधम सिंह नगर में पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चरस और स्मैक बरामद की है। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
उधम सिंह नगर पुलिस के मुताबिक, खटीमा पुलिस को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ नशे के सौदागर नेपाल से मादक द्रव्यों की तस्करी कर खटीमा के इस्लामनगर स्थित सीर गेटिया क्षेत्र में धंधा कर रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर खटीमा थाना के प्रभारी नरेश चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। एसएचओ नरेश चौहान ने बताया कि तस्करों को पकड़ने के लिये टीम की ओर से मंगलवार रात को नदन्ना नहर के पास अमाऊं में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
उनके पास से 4.5 किलोग्राम चरस व 20 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में गोहम्मद तारीक निवासी वार्ड नंबर -7 अमाऊं, खटीमा, समीर उर्फ चांद निवासी नूरी मस्जिद इस्लाम नगर खटीमा तथा हरजिदंर उर्फ काकू निवासी बाजार घाट थाना हजारा, पीलीभीत शामिल हैं। तीनों के खिलाफ खटीमा थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में दो पेशेवर तस्कर हैं और इनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हो चुके हैं। एक आरोपी समीर उर्फ चांद के खिलाफ खटीमा थाना में हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे बरामद मादक द्रव्यों को नेपाल से तस्करी कर ला रहे थे।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.