फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
राज्य परिवहन निगम की एक बस के ब्रेक फेल होने से सांसत में पड़ी 42 यात्रियों की जान किसी तरह से बच गई। जबिक दो यात्री घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को देहरादून से पिथौरागढ़ आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07 पीए 2994 के चंपावत के लोहाघाट से बाराकोट के संतोला के पास यकायक ब्रेक फेल हो गए।
बस में 42 यात्री सवार थे। चालक को यह बात समझते देर नहीं लगी और उसने किसी अनहोनी से पहले आनन फानन में बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया। गनीमत रही कि बस हिचकोले खाने के बाद सड़क पर रूक गयी।
इस पूरे घटनाक्रम में दो यात्री राधा देवी और मयंक नेगी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों को लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर अस्पताल में भेजा गया है। बाकी यात्रियों को दूसरी बस से पिथौरागढ़ के लिये रवाना किया गया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.