उत्तराखंड: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो यवकों की मौत, एक घायल

काशीपुर में दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

काशीपुर के कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि दुर्घटना काशीपुर के मानरोड पर आज सुबह घटी है। बताया जाता है कि कुमाऊं कालोनी निवासी दो युवक उबेश और नबीजान मोटरसाइकिल में सवार होकर खरीददारी के लिये जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से जसपुर के वीरपुर गांव निवासी संजीव अपनी मोटरसाइकिल से आ रहा था।

मानपुर रोड पर दोनों मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। इस जबर्दस्त टक्कर में उबेश और संजीव की मौत हो गयी जबकि नबीजान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.