फोटो: सोशल मीडिया
उधम सिंह नगर पुलिस ने एक इनामी फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रदेश के शिक्षा महकमे में 23 साल सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी की और जब पता चला तो वो फरार हो गया।
आरोपी पर पुलिस ने 2500 रुपये का नाम घोषित किया गया था। पुलिस मुताबिक, आरोपी फर्जी शिक्षक समर पाल पुत्र जबर सिंह निवासी मकदुमपुर पीला कुंड की मढैया, थाना नौगांवा, अमरोहा, जेपी नगर को जसपुर स्थित अफजलगढ़ बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया गया है।
आरोप है कि उसने फर्जी प्रमाण पत्रों के बल पर शिक्षा महकमे में 23 साल सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी की और दस्तावेजों में अपना फर्जी पता दर्ज करवाया हुआ था। सितारगंज की उप शिक्षा अधिकारी की ओर से आरोपी के खिलाफ नानकमत्ता थाने में 24 मई 2020 को धारा 420, 467 और 471 के तहत अभियोग पंजीकृत करवाया था। आरोपी इस मामले में पिछले काफी समय से वांछित चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.