उत्तराखंड में बूढ़ी दिवाली की धूम, जानें क्या है ये परंपरा

भगवान राम के 14 साल बाद वनवास पूरी कर अयोध्या पहुंचने की खुशी में दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई जाती है।

 पहाड़ों उनके आगमन की खबर 11 दिन बाद यानि देवोत्थान एकादशी (हरीबोधनी एकादशी) को पहुंचा। तब से अभी तक इन कन्दराओं में, विशेषकर, उत्तराखंड में बढ़ी दीपावली का उत्सव मनाया जा रहा है। इस बार यहां यह 25 नवंबर को मनाया जाएगा।

आईएएस से सेवानिवृत्त और साहित्य मनीषी मंजुल कुमार जोशी के मुताबिक, हिमालयी राज्य के कुमायूं मंडल में जहां इस त्योहार को बूढ़ी दिवाली कहा जाता है, वहीं गढ़वाल मंडल में इगास बग्वाल कहा जाता है। दिवाली की विभिन्न किंवदन्ती में शामिल मर्यादा पुरूषोत्तम राम के अयोध्या आगमन के साथ, भगवान विष्णु और लक्ष्मी से जुड़ी किंवदन्ती भी दृष्टव्य होती है।

ऐसी मान्यता है कि अमावस्या के दिन लक्ष्मी जागृत होती हैं, इसलिए बग्वाल को लक्ष्मी पूजन किया जाता है। वहीं, हरिबोधनी एकादशी यानी इगास पर्व पर श्रीहरि शयनावस्था से जागृत होते हैं। इसलिए इस दिन विष्णु की पूजा का विधान है। जिस तरह देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी से शुरू होकर गुरु पर्व (कार्तिक पूर्णिमा) तक दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। ये अलग बात है कि इनके नाम अलग-अलग त्योहारों के नाम से जाने जाते हैं। इसी तरह, शुरू हो जाता है, जो कि कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी हरिबोधनी एकादशी तक चलता है। इसे ही इगास-बग्वाल कहा जाता है। इन दोनों दिनों में सुबह से लेकर दोपहर तक गोवंश की पूजा की जाती है।

राज्य के सूचना एवं लोक संपक विभाग के अपर निदेशक डाक्टर अनिल चन्दोला बताते हैं कि इगास बग्वाल में मवेशियों के लिए भात, झंगोरा, बाड़ी (मंडुवे के आटे का हलुवा) और जौं का पींडू (आहार) तैयार किया जाता है। साथ ही, भात, झंगोरा, बाड़ी और जौ के बड़े लड्डू तैयार कर उन्हें परात में कई तरह के फूलों से सजाया जाता है। सबसे पहले मवेशियों के पांव धोए जाते हैं और फिर दीप-धूप जलाकर उनकी पूजा की जाती है। माथे पर हल्दी का टीका और सींगों पर सरसों का तेल लगाकर उन्हें परात में सजा अन्न ग्रास दिया जाता है। इसे गोग्रास कहते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.