उत्तरकाशी: मंगसीर की बग्वाल बड़े स्तर पर मनाई जाएगी, 25 गांवों में एक साथ उत्सव की तैयारी

उत्तरकाशी में मंगसीर की बग्वाल का आयोजन बड़े स्तर पर करने की तैयार है। अनघा माउंटेन एसोसिएशन इसे बड़ा रूप देने की तैयारी कर रहा है।

इस साल मंगसीर की बग्वाल गांव की और थीम के साथ 14 दिसंबर को एक साथ 25 गांव में मनाई जाएगी। इसमें ग्रामीणों की पूर्ण सहभागिता होगी और भेलो समेत लोक नृत्य रासो तांदी के साथ ही पुराने खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। एसोसिएशन की ओर से प्रत्येक गांव की बग्वाल सोशल मीडिया पर प्रचारित और प्रसारित की जाएगी।

जिले में मंगसीर की बग्वाल की तैयारियों के तहत अनघा माउंटेन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जनपद के 25 गांव के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस साल जिला मुख्यालय में सूक्ष्म रूप में वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की झांकी के साथ भेलो कार्यक्रम और पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही अन्य सभी कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

पिछले 13 सालों से जिला मुख्यालय में मंगसीर की बग्वाल का आयोजन कर रही है। पहाड़ में कार्तिक महीने की दीपावली के ठीक एक माह बाद मंगसीर की बग्वाल का आयोजन किया जाता है। इसके पीछे कई किवदंतियां हैं। कहा जाता है कि भगवान राम के अयोध्या पहुंचने की सूचना एक महीने बाद पहाड़ों में पहुंची थी। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि वीर भड़ माधो सिंह भंडारी तिब्बत से युद्ध जीतकर अपने गांव लौटे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.