उधम सिंह नगर के एक मशहूर अस्पताल में युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान एंबुलेंस के शीशे भी तोड़ दिए गए।
परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने शव को पोस्टमॉर्टम ले जा रही एम्बुलेंस पर पथराव कर एम्बुलेंस चालक की जमकर पिटाई भी की।
उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साएं लोगों को शांत कराया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आपको बता दें, 25 सिंतबर को बहेड़ी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सिरसा फार्म निवासी दो सगे भाई 26 वर्षीय बलवीर सिंह और 18 वर्षीय हरजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दोनों को रूद्रपुर के किच्छा रोड स्थित द मेडिसिटी अस्पताल लाया गया था। जहां पर डाक्टरों की टीम ने हरजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया था। जबकि, बलवीर सिंह का उपचार चल रहा था। पैर में फैक्चर होने के कारण बलवीर सिंह का ऑपरेशन किया गया, उसकी हालत में सुधार हो रहा था लेकिन आज सुबह अचानक उसकी मौत हो गयी।
हरजिंदर की मौत के बाद से ही परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर बवाल काटा। परिजनों की माने तो बीती शाम हरजिंदर बिल्कुल ठीक था उसने खाना भी खाया। लेकिन आज अचानक उसका बीपी बढ़ गया और उसे तेज बुखार हो गया। इसके बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया. जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.