उत्तराखंड: दो नाबालिग बहनों से छेड़खानी करना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बागेश्वर पुलिस ने दो नाबालिग बहनों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बहनों की ओर से गुरुवार को कांडा पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गई थी। शिकायत के मुताबिक, जब दोनों बहनें खेत में खाद डालने जा रही थी। तभी पीछे से आकर भगवान सिंह ने दोनों बहनों के साथ अभद्रता की और परिवार समेत उसे जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन संरक्षण अधिनियम मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को 24 घंटे के अंदर कांडा के रावतसेरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।