उत्तराखंड

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण, लोगों से भी की ये अपील

उत्तराखंड में आज हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर एसडीआरएफ बटालियन में वृक्षारोपण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोक पर्व है। हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है। इससे मानव जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरुरी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड को वजह से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया। मिशन हौंसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट एमडीडीए सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला सम्पन्नता, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर एवंं परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण का कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक ही सीमित न रहे। इसे जन -जन का कार्यक्रम बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ ही उनका संरक्षण हो इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री से भेंट के लिए लोग बुके न दें। बुके की जगह पर पौधा भेंट करें। प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण हो हरेला पर्व पर हमें यह संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए अनेक सराहनीय प्रयास किए गए। हमारी भावी पीढ़ी को हरा भरा उत्तराखंड मिले, इस दिशा में हमें लगातार प्रयास करने होंगे। जल स्रोतों के सूखने पर मुख्यमंत्री ने चिन्ता जताते हुए कहा कि जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में प्रयास करने होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृति और प्रकृति का केंद्र भी है। उत्तराखंड की धरती से पर्यावरण संरक्षण का संदेश विश्वभर में जाए। वृक्षारोपण एवं अनेक सामाजिक कार्यों से हम सबको अपना योगदान देना होगा । उत्तराखंड राज्य बनने के बाद यहां के धार्मिक परंपराएं, रीति रिवाज का व्यापक प्रसार हुआ है।

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार द्वारा विकास के साथ पर्यावरण संतुलन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड का संतुलित विकास हो यह हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्य आत्म संतुष्टि के लिए भी होने चाहिए। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का परिणाम आज सबके सामने है। प्रकृति अनेक रूपों में बदला जरूर लेती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती लोगों की आस्था का केंद्र है।

Share
NN Web Desk

Recent Posts

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले, जानें आपके लिए क्या है खास

Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की…

3 months ago

CWC 2023: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के साथ कर दिया खेल! 69 रनों से हराकर किया बड़ा उलटफेर

आईसीसी वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर हुआ है। अफगानिस्तान की टीम ने पिछली बार की…

7 months ago

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं के खिले चेहरे

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी शुरू…

7 months ago

यूपी की जनता को मंदिर चाहिए या रोजगार, क्या सोचते हैं लोग? BJP के लिए बज गई खतरे की घंटी! देखें वीडियो

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरू…

7 months ago

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 273 रनों का लक्ष्य, बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके

विश्वर कप में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने…

7 months ago