हल्द्वानी के काठगोदाम थाना इलाके में देवभूमि को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
दमुवाढूंगा में मकान मालिक पर किराएदार गर्भवती महिला से रेप करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कमरे में घुसकर मकान मालिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी से न बताने की धमकी भी दी।
बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने कई बार गर्भवती महिला को हवस का शिकार बनाया। परेशान महिलान ने मामले की सूचना अपने पति को दी। इसके बाद महिला ने काठगोदाम थाने पहुंचकर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से यूपी के बदायूं की रहने वाली है। पति के काम पर चले जाने के बाद मकान मालिक उसके साथ रेप करता था।
काठगोदाम थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की…
इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। जंग को 25 दिन बीत चुके हैं।…
आईसीसी वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर हुआ है। अफगानिस्तान की टीम ने पिछली बार की…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी शुरू…
देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरू…
विश्वर कप में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने…