हल्द्वानी में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने महिला को किया गिरफ्तार, छापेमारी में घर से सोने की बिस्कुट बरामद
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक डॉक्टर के घर से नगदी और सोने के बिस्कुट चोरी के आरोप में हल्द्वानी के कोटाबाग के भटलानी गांव से नेपाली मूल की महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को महिला के घर से सोने के बिस्कुट बरामद गिया गया है, जिसकी 5 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के छापे से पहले ही महिला का पति नेपाल भाग गया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने अपने साथ मुंबई ले गई।
कालाढूंगी थाना प्रभारी दिनेश नाथ गोस्वामी के मुताबिक, नवी मुंबई के खांडेश्वर थाना इलाके में एक डॉक्टर के घर से नगदी और सोने के बिस्कुट चोरी हुए थे। सर्विलांस के बाद मुंबई पुलिस ने उनसे संपर्क किया था और नैनीताल पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मदद से महिला के घर पर छापेमारी की गई और उसे पकड़ लिया गया। महिला के पति का नाम रमेश सिंह बताया जा रहा है। ये नेपाली व्यक्ति परिवार के साथ मुंबई में रहता था। बताया जा रहा है कि मुंबई में उसने डॉक्टर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।