उत्तराखंड का ‘स्विट्जरलैंड’ बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमक रहा, बड़ी संख्या में पहुंच रहे सैलानी
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले पर्यटक स्थल चोपता की सुंदरता पर बर्फबारी से और बढ़ गई है।
बर्फबारी के बाद चोपता की खूबसूरती देखते ही बन रही है। बर्फबारी का आंनद लेने के लिए सैलानी यहां लगातार पहुंच रहे हैं। चोपता-दुगलबिट्टा अपनी हरियाली और बुग्यालों की वजह से बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। चारों ओर की पहाड़ियां और चोपता के बुगयाल बर्फ से ढ़क जाते हैं।
पहले बर्फबारी और अब चटक धूप खिलने के बाद चोपता के बुग्याल हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। सैलानी भी चोपता का दीदार करने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
सैलानियों के लिए जहां बर्फबारी बहार लेकर आई है, वहीं स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। चोपता में बर्फबारी से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।