उत्तराखंड

उत्तराखंड: देवभूमि को शर्मसार करने वाली खबर, हर चार घंटे में एक महिला होती है हैवानियत की शिकार, पढ़ लीजिये आंकड़े

देवभूमि उत्तराखंड में अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में भी पिछले कुछ सालों में तेजी आई है।

सूबे में हर चार घंटे में एक महिला किसी न किसी तरह के अपराध की शिकार होती है। प्रदेश में हर साल करीब 500 महिलाएं अपने खिलाफ हुए रेप की शिकायत दर्ज कराती हैं। जबकि कई तो ऐसी हैं जो किसी ना किसी वजहों से रिपोर्ट दर्ज ही नहीं कराती। वहीं हर साल 60 से ज्यादा महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया जाता है।

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार सालों से हर साल 2500-2600 महिलाएं अपने खिलाफ हुए अपराध की रिपोर्ट दर्ज करा रही हैं। इस हिसाब से हर औसतन महीन 200 से ज्यादा महिलाओं के प्रति अपराध हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 6 महीने में प्रदेश की करीब 215 महिलाओं ने रेप का मुकदमा दर्ज काराया है। जबकि दहेज हत्या के 34 मामले सामने आए हैं और 13 महिलाओं की हत्या की वजह कुछ और रही है। आपको महिलाओं के खिलाफ तीन साल का आंकड़े बताते हैं।

 क्राइम    2019      2018     2020

हत्या         60         51     13

दुष्कर्म       499        505       215

दहेज हत्या 52          62       34

अपहरण     273         283      108

छेड़छाड़   37           75       58

(नोट : 2020 के आंकड़े जून महीने तक के ही हैं)

Share
NN Web Desk

Recent Posts

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले, जानें आपके लिए क्या है खास

Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की…

3 months ago

CWC 2023: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के साथ कर दिया खेल! 69 रनों से हराकर किया बड़ा उलटफेर

आईसीसी वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर हुआ है। अफगानिस्तान की टीम ने पिछली बार की…

7 months ago

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं के खिले चेहरे

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी शुरू…

7 months ago

यूपी की जनता को मंदिर चाहिए या रोजगार, क्या सोचते हैं लोग? BJP के लिए बज गई खतरे की घंटी! देखें वीडियो

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरू…

7 months ago

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 273 रनों का लक्ष्य, बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके

विश्वर कप में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने…

7 months ago