उत्तराखंड: भारी बारिश से हाहाकार! टिहरी में अस्थायी पुल तबाह, यहां फंसे 100 से ज्यादा सैलानियों को बचाया गया
उत्तराखंड में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ जहां प्रदेश के लोग की की परेशानी बढ़ गई है, वहीं दूसरी तरफ सैलानी भी जगह-जगह फंसे हुए हैं।
प्रदेश में कुछ जगहों पर अस्थाई पुल बह गए हैं। सड़कों पर पहाड़ों से मलबा आ गया है। दर्जर्नों सड़के बंद हो गई हैं। जगह-जगह फंसे यत्रियों को निकाला जा रहा है। टिहरी गढ़वाल में भी ऐसा ही देखने को मिला है। अतिवृष्टि के कारण सीतापुर के पास बने अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में 100 से ज्यादा पर्यटक फंस गए। इसकी सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और उफनती नदी में उतरकर रस्सी की सहायता से 100 से अधिक पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू किया।
उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो शेयर कया है। वीडियो में देखा जा सकता है, नदी उफन रही है। उफनती नदी के बीच रस्सी के सहारे सैलानियों को वहां से निकाल गया।