यूपी में प्रियंका गांधी ने लिया वो बड़ा फैसला, जिस पर PM मोदी और CM योगी सोचने के लिए हो जाएंगे मजबूर!

देशभर में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सभी बड़ी रैलियों, रोड शो, डोर टू डोर कैंपेन, मैराथन को स्थगित कर दिया है।

हालांकि अन्य चुनावी राज्यों को लेकर पार्टी की ओर से अब तक कोई निर्णय साफ नहीं किया गया है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अब वर्चुअल रैली को प्राथमिकता देगी। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर मैराथन और बड़ी रैलियां स्थगित की गई हैं। इस सम्बंध में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा ,हमने अगले 15 दिन के लिए मेगा रैली पर फिलहाल रोक लगा दी है। जीवन कीमती है, हमारे लिए जीवन प्राथमिकता है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे मैराथन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं ‘ को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए मैराथन रोकने का फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी की मैराथन लखनऊ, बरेली, कानपूर और नोएडा समेत कई जिलों में प्रस्तावित थी। 5 जनवरी को आजमगढ़ में, 6 जनवरी को बनारस में, 7 जनवरी को कानपुर, 8 जनवरी को प्रयागराज व नोएडा में मैराथन का आयोजन किया जाना था और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन की तैयारियां की जा रही थी।

दरअसल बरेली में मंगलवार को हुए मैराथन में और एक प्रतिभागी को चोट लगने से मची भगदड़ के बाद कई राजनीतिक दलों ने कांग्रेस पर सवाल उठाए थे। आरोप था कि बच्चियों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। कोरोना संक्रमण के बीच सैकड़ों लड़कियों के लिए मैराथन आयोजित हो रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है। कांग्रेस पार्टी की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं ‘ मैराथन भी महिलाओं और लड़कियों के लिए ही आयोजित किया रहा था।

उत्तर प्रदेश में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके चलते राज्य में तमाम तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। लेकिन इस बीच आगामी चुनावों को देखते हुए रैलियों को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। राज्य में रैलियों को स्थगित करने का फैसला सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने लिया गया है। अन्य दलों की ओर से इस मसले पर अब तक कोई बयान नहीं आया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

12 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.