उत्तर प्रदेश: बीच सड़क पर लड़ रहे थे दो सांड, झगड़ा छुड़ाने पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ…वीडियो में देखें

उत्तर प्रदेश में आवारा जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन आवारा जानवर लोगों को शिकार बना रहे हैं।

राज्य में खास तौर पर आवारा सांड लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ऐसा ही एक वीडियो राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अखिलेश यादव ने लिखा, हर दिन लोगों की जान लेने वाले आवारा पशुओं के मामले को उत्तर प्रदेश सरकार गंभीरता से ले। असंवेदनशील लोगों से इससे अधिक कुछ नहीं कहना है। वीडियो में दो सांड बीच सड़क पर लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जैसे ही दो पुलिस वालों ने दो सांडों को लड़ते हुए देखा, उन्होंने संडों के झगड़े को खत्म कराने की कोशिश। पुलिस कर्मियों ने बैरिकेड से दोनों सांडो को धक्का दिया। इसके बाद जो हुआ उसे देखर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दोनों सांडो ने लड़ना छोड़कर पुलिस वालों को ही दौड़ा लिया। बड़ी मुश्किल से ये पुलिस वाले अपनी जान बचाव पाए। नीचे दिए गए वीडियो लिंक में आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: