उत्तराखंड लॉकडाउन में वरदान साबित हो रही त्रिवेंद्र सरकार की ये योजना, हजारों लोगों को मिल रही रोजी

उत्तराखंड समेत पूरे देश में कोरोना महामरी के चलते लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस मुश्किल घ़ड़ी राज्य सराकर लोगों की जिंदगी को आसान बना रही है।

प्रदेश सरकार की एकीकृत आजीविका परियोजना अल्मोड़ा जिले की लगभग तीस हजार परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में कार्यरत आईएलएसपी.के आजीविका संघों द्वारा  लाभकारी व्यवसायों के तहत ग्रामीण महिलाओ द्वारा सब्जी पौध, चारा बीज, पशुपोशक आहार, सैनेटाइजेशन, मास्क, गेहं पिसाई और कटाई, जैली जैम, मसाले, हर्बल चाय समेत अनेक प्रकार के उत्पादकों को बना कर व्यवसाय किया गया है।

कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन अवधि में आजीविका संघों से जुड़ी महिलाओं द्वारा लॉकडाउन की अवधि में 80 लाख का व्यवसाय किया गया है। आजीविका की ये पहल जहां हजारों महिलाओं का रोजगार और आमदनी का साधन बन रहे हैं, वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के पलायन रोकने में भी कारगर साबित हो रहे हैं।

परियोजना प्रबन्धक कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से लगभग 90 हजार मास्क महिलाओ द्वारा तैयार कर लगभग 9 लाख से अधिक धनराशि का व्यवसाय किया गया है। वहीं जिले में 8 ग्रामीण सहकारी उद्योग बनाए गए हैं, जिसमे महिलाओ द्वारा बनाए गए उत्पादकों को बाजर में बेचा जा रहा है, जिसका सीधा लाभ इन महिलाओं को मिल रहा है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.