उत्तराखंड: लॉकडाउन में अल्मोड़ा के किसान का कमाल, जैविध विधि से उगाया सबसे ऊंचा धनिया का पौधा, बनाया रिकॉर्ड

कोरोना महामारी फैलने से रोकने के लिए पूरे देशभर में लॉकडाउन हो रखा है। ये लॉकडाउन जहां बाजार के लिए अभिशाप साबित हो रहा है, वहीं कुछ लोग इसे वरदान की तरह भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

लॉकडाउन के बीच अल्मोड़ा के किसान ने कमाल कर दिया। यहां ताड़ीखेत के विल्लेख गांव में किसान ने जैविक विधि से सबसे ऊंचा धनिया उगाने का रिकॉर्ड बनाया है। धनिया के पौधे की ऊंचाई 5 फीट 7 इंच है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में सबसे ऊंचा धनिया का पौधा उगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

आपको बता दें कि किसान गोपाल धनिया, लहसुन और केल (सलाद पत्ता) की खेती करते हैं। वो फलों, सब्ज़ियों, मसालों और सलाद पत्ता (केल) की खेती भी जैविक विधि से ही करते हैं। गोपाल ने 2016 में ‘मिशन एप्पल’ के तहत करीब 70 नाली क्षेत्रफल में सेब का बगीचा विकसित किया था। जो उत्तराखंड में मॉडल बना था। आपको बता दें कि वो दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। कुछ महीने पहले ही घर लौटे इसी दौरान लॉकडाउन हो गया। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खेती पर फोकस किया और सबसे ऊंचा धनिया उगाने का रिकॉर्ड बना डाला।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

7 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

7 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.