उत्तराखंड स्पेशल: चमोली आपदा से सबक नहीं लिया तो आठ लाख लोगों जिंदगी जोखिम में पड़ सकती है!

चमोली में आई आपदा के एक हफ्ते बाद भी अपनों की तलाश जारी है। अब तक 50 से भी ज्यादा शव बरामद हो चुके हैं। जबकि 150 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

चमोली आपदा के बाद ये सवाल उठने लगा है कि प्रदेश में कितनी और जगह जहां इस तरह की आपदा आने का खतरा मंडरा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में अचानक आने वाली बाढ़ की जद में करीब आठ लाख आबादी है। ये आंकलन प्रदेश में विश्व बैंक की मदद से किए गए एक अध्ययन में सामने आया है। बता दें कि चार साल की रिसर्च में परियोजना 2019 में पूरी हुई और इसके तहत आपदा के जोखिम का आंकलन किया गया था।

पिछले कुछ वक्त में ग्लेशियर के तेजी से पिघलने की वजह से मौसम में भी बड़ा बदलाव देखा गया है। यही वजह है कि प्रदेश में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। साल 2013 में केदारानाथ में आई आपदा भी की भी यही वजह बताई जाती है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में जिस तरह के बदलाव हो रहे हैं, उससे जाहिर है कि अतिवृष्टि, जीएलओएफ की घटनाओं में इजाफा होगा। ये जलवायु परिवर्तन की वजह से भी हो सकता है। इस तरह के मामले अब अब मानसून तक सीमित नहीं रह गए हैं। सितंबर में अतिवृष्टि के मामले सामने आए हैं। ऐसे में ग्लेशियरों को अधिक तवज्जो देने की भी जरूरत है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

4 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

5 days ago

This website uses cookies.